Advertisement

Varanasi-काशी में स्वर्णमयी माँ अन्नपूर्णा का दर्शन, देश-दुनिया से उमड़ रहे भक्त, धन-धान्य का मिलता है आशीर्वाद

अंकुर कुमार पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सत्यार्थ न्यूज वाराणसी
Varanasi-काशी में स्वर्णमयी माँ अन्नपूर्णा का दर्शन, देश-दुनिया से उमड़ रहे भक्त, धन-धान्य का मिलता है आशीर्वाद

वाराणसी। काशी के प्रसिद्ध अन्नपूर्णा मंदिर में माता के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। माता अन्नपूर्णा के पांच दिवसीय विशेष दर्शन के तीसरे दिन हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देश भर से भक्त माता के दर्शन को पहुंचे। दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक है। लाइन में लगकर कई घंटों की प्रतीक्षा के बाद माता के स्वर्णमयी रूप का दर्शन हुए। माना जाता है कि यह भारत का एकमात्र मंदिर है जहां मां अन्नपूर्णा का स्वर्णमयी रूप में दर्शन उपलब्ध है। इसी रूप में दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से भक्त यहां आते हैं। पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान शिव ने अन्न के लिए माता अन्नपूर्णा के सामने झोली फैलाई थी। इस वर्ष भी स्वर्णमयी माँ के दर्शन के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर के महंत शंकर पुरी ने बताया कि माता अन्नपूर्णा सभी की मनोकामनाओं को पूर्ण करती हैं। इस वर्ष भी राष्ट और समाज की उन्नति के लिए विशेष प्रार्थना की जा रही है। गुरुवार सुबह विधिवत पूजन के बाद मंदिर के पट आम भक्तों के लिए खोले गए। भक्तों की लंबी कतार गोदौलिया तक पहुंच चुकी थी, जहां माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। मंदिर व पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कंट्रोल रूम से सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है ताकि भक्तों को सुगम दर्शन मिल सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!