Advertisement

वाराणसी – शिवपुर मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को सुरक्षा के लिए किया गया जागरूक, साइबर अपराध, दहेज उत्पीड़न जैसे विषयों की दी गई जानकारी

अंकुर कुमार पाण्डेय
ब्यूरो चीफ सत्यार्थ न्यूज़ वाराणसी

वाराणसी – शिवपुर मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को सुरक्षा के लिए किया गया जागरूक, साइबर अपराध, दहेज उत्पीड़न जैसे विषयों की दी गई जानकारी

वाराणसी। मिशन शक्ति (फेज-5) के तहत शनिवार को एडीसीपी महिला अपराध ममता रानी के नेतृत्व में शिवपुर थाना क्षेत्र स्थित कम्पोजिट विद्यालय में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं को उनकी सुरक्षा के संबंध में कानूनी अधिकारों एवं महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान कर उन्हें सतर्क और सशक्त किया गया। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल एवं डीसीपी मुख्यालय प्रमोद कुमार के मार्गदर्शन तथा अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध ममता रानी के पर्यवेक्षण में चल रहे 90-दिवसीय “मिशन शक्ति” अभियान की शुरुआत 3 अक्टूबर 2024 से की गई है। इस अभियान का उद्देश्य वाराणसी क्षेत्र में महिलाओं एवं किशोरियों की सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाना है। इसी क्रम में शनिवार को जिला बाल संरक्षण इकाई एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई की अध्यक्ष निरुपमा सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम के सहयोग से कम्पोजिट विद्यालय, थाना शिवपुर में एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को बाल श्रम, बाल विवाह, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, दहेज उत्पीड़न जैसे विषयों पर आधारित लघु फिल्मों के माध्यम से शिक्षित किया गया। इसके अतिरिक्त, उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे वूमेन पॉवर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102 आदि की जानकारी दी गई। मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने हेतु शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए मिशन शक्ति (फेज-5.0) अभियान से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!