Advertisement

जौनपुर : धान खरीद के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न।

www.satyarath.com

जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट 

www.satyarath.com

जौनपुर : धान खरीद के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।बैठक में समस्त केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी धान खरीद केंद्र में मानक के अनुसार आवश्यक तैयारियां कर ले, किसान जब भी क्रय केन्द्र पर आये तो उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, केंद्र प्रभारी किसानों से विनम्रता पूर्वक बातें करते हुए उनके धान की खरीद करे। यदि सोशल मीडिया या अखबार में किसानों द्वारा केन्द्र प्रभारियों के सम्बन्ध में शिकायतें प्राप्त होती है सम्बन्धित केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

www.satyarath.com

गत वर्ष के डिफाल्टर राइस मिलों को विभाग से संबद्ध न किया जाए। क्रय केन्द्रों पर बैनर पोस्टर के माध्यम से किसानों को धान क्रय के सम्बन्ध में सम्पूर्ण प्रक्रिया के सम्बन्ध में जागरूक किया जाये। क्रय केन्द्रों पर धान की खरीद 01 नवंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक की जायेगी। धान का समर्थन मूल्य (सामान्य धान 2300 रुपए प्रति कुन्तल ) ग्रेड ए का 2320 रुपए मूल्य निर्धारित किया गया है। धान क्रय में पारदर्शिता एवं किसानों के बेचे गए धान के मूल्य के त्वरित भुगतान हेतु पीएफएमएस के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में भुगतान किया जायेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!