Advertisement

वाराणसी : संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, 30 मेधावियों को मिलेंगे 56 गोल्ड मेडल, सूची जारी…

www.satyarath.com

• संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, 30 मेधावियों को मिलेंगे 56 गोल्ड मेडल, सूची जारी…

www.satyarath.com

वाराणसी : संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का 42वां दीक्षांत समारोह 26 सितंबर को मुख्य भवन में होगा। इस दौरान 30 मेधावियों को 56 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। इसमें सबसे ज्यादा पदक आचार्य में निंबार्कवेदांत की छात्रा टुम्पा राय को सात पदक और शुक्लयजुर्वेद के प्रजवल व हर्ष को पांच-पांच स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा। अंनंतिम सूची पर कोई आपत्ति न होनें पर मेधावियों की अंतिम सूची गुरुवार को जारी हो सकती है।

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल व विवि की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल मेधावियों को मेडल प्रदान करेंगी। समारोह के मुख्य अतिथि नैक के अध्यक्ष प्रो. अनिल सहस्त्रबुद्धे दीक्षांत भाषण देंगे। विश्वविद्यालय के कुल 63 विषयों में से पांच विषयों में मेडल को स्थगित किया गया है। वहीं, आयुर्वेदाचार्य के मेधावियों के भी नाम घोषित नहीं किए गए हैं। इस बार विश्वविद्यालय की ओर 17 संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक अलग-अलग विषयों में प्रदान किए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र नें बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर किसी नें भी दीक्षांत की अनंतिम सूची पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई थी। मेधावियों की फाइनल सूची जारी कर इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।इस बार सबसे अधिक सात गोल्ड मेडल टुम्पा राय निम्बार्कवेदांत को मिलेंगे। वहीं प्रजवल शुक्लयजुर्वेद को पांच, हर्ष पांडेय को पांच, सृष्टि दुबे को चार स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। इसके अलावा अन्य छात्रों को भी स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा। विश्वविद्यालय के 30 विद्यार्थियों को 56 गोल्ड मेडल दिए जाएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!