Advertisement

70 साल से ऊपर सभी बुजुर्गों का फ्री में होगा इलाज, मोदी कैबिनेट की मंजूरी

70 साल से ऊपर सभी बुजुर्गों का फ्री में होगा इलाज, मोदी कैबिनेट की मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य कवरेज देने को मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस कदम से 4.5 करोड़ परिवारों को लाभ मिलेगा।

केंद्रीय कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। अब 70 साल से ज्‍यादा उम्र के सभी बुजुर्ग आयुष्मान भारत स्कीम का फायदा उठा सकेंगे। इसके तहत उन्हें 5 लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा। केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना में बड़ा बदलाव किया है। इससे पहले यह योजना सभी वर्ग के बुजुर्गों को शामिल नहीं करती थी। अब 70 साल से ज्‍यादा उम्र के सभी लोग इस योजना का लाभ उठा पाएंगे। इस योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त करवा सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!