Advertisement

वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में यात्री की मौत, भोपाल में हुई इमरजेंसी लैंडिंग।

www.satyarath.com

• वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में यात्री की मौत, भोपाल में हुई इमरजेंसी लैंडिंग।

www.satyarath.com

वाराणसी से मुंबई जा रही अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट में गुरुवार को एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीट से गिरने के साथ बेहोश हो गए। आनन-फानन भोपाल एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

भोपाल एयरपोर्ट के निदेशक रामजी अवस्थी ने बताया कि मृतक की पहचान प्रयागराज के दशरथ गिरी (82) के रूप में हुई है। वह अपने पारिवारिक सदस्य अमित गिरी के साथ मुंबई जा रहे थे। उनका परिवार मुंबई में रहता है। वह इलाज कराने मुंबई जा रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई होगी।

आकासा एयरलाइंस के अनुसार, अकासा एयरलाइंस के विमान (क्यूपी 1492) वाराणसी से मुंबई के लिए सुबह 9.50 बजे उड़ान भरी थी। शेड्यूल के हिसाब से दोपहर 12.50 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करना था, लेकिन विमान में यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिस समय तबीयत बिगड़ी उस दौरान विमान मध्य प्रदेश के खंडवा के ऊपर से गुजर रहा था। विमान को नजदीकी एयरपोर्ट भोपाल में लैंड कराया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!