Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ में बनाया जाए मल्टी परपज स्टेडियम: विधायक सारस्वत

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ में बनाया जाए मल्टी परपज स्टेडियम: विधायक सारस्वत

श्रीडूंगरगढ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने मंगलवार को युवा एवं खेल मामलात तथा उद्योग पर अपनी बात रखी तथा युवाओं के लिए श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मल्टी परपज स्टेडियम बनाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सैंकड़ों युवा राज्य व नेशनल स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधत्व कर चुके हैं। इन्हें पर्याप्त संसाधन उपलब्ध करवाना आज की जरूरत है, जिससे युवा खेलों के माध्यम से अपना विकास कर और आगे बढ़ सके। विधायक श्री सारस्वत ने अग्निवीर योजना के लिए तहसील स्तर काउंसलिंग केंद्र खोलने की मांग उठाई। जिससे इस योजनाओं से जुड़ी भ्रांतियां दूर की जा सकें। विधायक सारस्वत ने परंपरागत खेलो को बढ़ावा के चौपड़, गुल्ली डंडा, काला हाथी, कुश्ती और पहलवानी आदि के विकास के लिए मांग रखी। उन्होंने कहा युवा क्षेत्र की पूंजी हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया के सपने को साकार करने के लिए युवाओं के सर्वांगीण विकास की आवश्यकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!