Advertisement

बीकानेर-ओसवाल पंचायत भवन में भामाशाह बरड़िया परिवार के सहयोग से हुआ निर्माण कार्य पढ़े पूरी खबर

सवांददाता चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर डूंगरगढ

श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के कालूबास में स्थित ओसवाल पंचायत भवन में भामाशाह परिवार द्वारा भवन में बने कमरों में अटैच लेट-बाथ का निर्माण कार्य करवाया गया है। ओसवाल पंचायत भवन के कार्यकारी अध्यक्ष शेखरचन्द दुगड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि स्व.लच्छीराम बरड़िया के सुपुत्र स्व.रिद्धकरण बरड़िया व स्व. रेशमी देवी बरड़िया की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र पारस कुमार,प्रकाश कुमार,व प्रसन्न कुमार श्रीडूंगरगढ़ निवासी व सिलचर प्रवासी ने भवन के ऊपरी तल्ले के 6 कमरों में अटैच लेट-बाथ का निर्माण करवाकर संस्था को समर्पित किया गया है। इस कार्य के लिए प्रेरक विशेष सहयोगी कमलसिंह झाबक,मनोज कुमार पारख,
भंवरलाल दुगड़ व कांतीलाल पुगलिया का रहा संस्था परिवार ने भामाशाह बरड़िया परिवार का आभार जताते हुए आगे भविष्य में भी संस्थाहित सहयोग मिलने की कामना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!