Advertisement

महराजगंज : सीएम योगी ने ऋषिकेश एम्स में भर्ती मां का जाना हाल।

www.satyarath.com

सीएम योगी ने ऋषिकेश एम्स में भर्ती मां का जाना हाल।

satyarath.com

 

ऋषिकेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ऋषिकेश एम्स पहुंच कर, आंखों के आपरेशन बाद भर्ती अपनी मां सावित्री देवी का हाल जाना।तथा रुद्रप्रयाग टेंपो ट्रेवलर दुर्घटना में घायलों को देखा और उनका हालचाल जाना।चिकित्सकों से सभी घायलों के ईलाज एवं स्वास्थ्य की जानकारी लिया।घायलों तथा उनके परिजनों से मिल कर सरकार की ओर से हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।

रविवार की दोपहर बाद करीब 3:45 बजे योगी आदित्यनाथ जी हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश एम्स के हेलीपैड पर पहुंचे।

हेलीपैड पर हरिद्वार के सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत,कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने उनका स्वागत कर रिसीव किया।यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीपैड स्थल से सीधे ऋषिकेश एम्स पहुंचे। जहां एम्स निदेशक प्रो. मीनू सिंह के ऑफिस गए।उन्होंने एम्स में भर्ती मां सावित्री देवी और रुद्रप्रयाग दुर्घटना में घायल उत्तरप्रदेश के अन्य घायलों का करीब 15 मिनट तक हालचाल जाना।

योगी आदित्यनाथ ने रविवार की शाम करीब 4:24 बजे एम्स के प्राइवेट वार्ड में आंख के आपरेशन बाद भर्ती अपनी मां सावित्री देवी,सभी भाई एवं बहन से मुलाकात कर,करीब 30 मिनट तक उनका हालचाल जाना।और कुशल क्षेम पूछा।

मां का कुशलक्षेम जानने के बाद वे ट्रामा सेन्टर में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती यूपी के घायलों से मिले। ईलाज संबंधी फीडबैक घायलों से लिया।

सत्यार्थ वेब न्यूज

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

Mon.9670089541

ऋषिकेश/महराजगंज

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!