Advertisement

बीकानेर-Google I/O 2024: लेटेस्ट एंड्रॉयड फीचर्स से लेकर Gemini अपग्रेड तक, गूगल ने दी ये सौगात

न्यूज़ रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
Google ने मंगलवार देर रात Google 1/0 2024 इवेंट किया। इस इवेंट के दैरान कंपनी ने कई नए फीचर्स और न्यू प्रोजेक्ट से पर्दा उठाया। Google ने बताया कि उसने AI Model Gemini को कैसे बेहतर बनाया है। कुल मिलाकर देखें, तो इन सभी से Google Search को बेहतर किया है। इन अपडेट का मकसद यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर करना और ज्यादा एफिसिएंस बनाना है। Google इससे पहले सर्च लैब्स के साथ Al Summary और अन्य फीचर्स को पेश कर चुका है। अब सर्चिग का तरीका और बेहतर होने जा रहा है। आइए Google Search को लेकर जारी किए गए नए फीचर्स के बारे में जानते हैं। इन नए फीचर्स में Gemini Al को शामिल किया है।

Google लाया AI Overviews-

Google ने Al Overviews को जारी कर दिया है। हालांकि अभी यह सिर्फ अमेरिका के लिए है। जल्द ही इसे दूसरे देशों के लिए भी जारी किया जाएगा। इस टूल की मदद से यूजसका गूगल सर्च में क्विक रिस्पोंस मिलेगा। इस नए टूल की मदद से यूजर्स को समराइज्ड इंफोर्मेशन मिलेगी, जिसके साथ कुछ लिंक भी होंगे. गूगल इस फीचर को सर्च लैब्स में टेस्ट कर चुकी है।

Al-organized Search page से उठा पर्दा-

Google पर जब आप सर्च करेंगे, कोरियाई रेसिपी, जो बहुत ज्या स्पाइसी ना हो और एक घंटे से कम समय में बनकर तैयार हो जाए। इसके लिए आपको बहुत से सर्च रिजल्ट को स्क्रॉल करना होगा और उसके बाद कुछ जरूरी पेज को आप बुकमार्क भी बना लेते हैं। Al-Organized Search Page की मदद से आपको इस तरह की प्रोब्लम को खत्म करने में मदद मिलेगी। इसमें Generative Al आपको सबसे बेहतर रिजल्ट तक पहुंचने में मदद करेगा।
सबसे यूजफल रिजल्ट आपको Al-generated
headlines के अंदर नजर आएगा. यह अभी सिर्फ अमेरिका में इंग्लिश लैंग्वेज में मौजूद है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!