Advertisement

बीकानेर-स्कूली बच्चों के लिए अब कलक्टर कर सकेंगे निर्णय, गर्मी को लेकर दिए गए अधिकार,

न्यूज रिपोर्टर मनोज बीकानेर श्री डूंगरगढ़
प्रदेश में बढ़ती गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए है। शिक्षा विभाग के आदेशों के अनुसार अब प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्टर को अवकाश और समय परिवर्तन करने का अधिकार दिया है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र दिया है। कलेक्टर्स को सिर्फ स्कूल स्टूडेंट्स की छुट्टी का अधिकार होगा, टीचर्स की छुट्टी नहीं होगी। बता दे कि प्रदेश में गर्मी को प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है।जिसके चलते हीट वेव में स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। ऐसे में जिलों में गर्मी के अनुसार कलक्टर निर्णय कर पाएंगे। कलेक्टर्स को ये अधिकार इस सेशन के अंत तक रहेगा। दरअसल, इस सेशन में स्कूल 16 मई तक है और 17 मई से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां होने वाली है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!