Advertisement

बीकानेर-शांति भंग के आरोप में युवक को क्या गिरफ्तार। कल अतिक्रमण हटाने के दौरान चाकू दिखाकर किया हंगामा

न्यूज़ रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्री डूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर पालिका कर्मचारियों से बहस करने व हंगामा करने की घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को आज गिरफ्तार कर लिया। पालिका प्रशासन द्वारा कस्बे में अतिक्रमण हटाया जा रहा था जिसमे युवक ने प्रशासन के सामने चाकू लेकर हाथ की नस काटने की धमकी दी थी मिली जानकारी के अनुसार कल नगर पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही थी तो मुख्य बाजार में एक युवक द्वारा कार्रवाई के दौरान हंगामा किया गया और हाथ में चाकू लेकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई आज पुलिस द्वारा आरोपी युवक नरेंद्र सिंधी पुत्र पोखरमल सिंधी को शान्ति भंग करने पर गिरफ्तार कर लिया हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!