*ऑपरेशन मुस्कान के तहत शक्तिनगर पुलिस की बड़ी सफलता, गुमशुदा महिला एवं दो मासूम बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र * अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में गुमशुदा व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार* के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय* के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर *श्री सत्येन्द्र कुमार राय* के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना शक्तिनगर पर पंजीकृत *बाहवाला रिपोर्ट संख्या-33* एवं *गुमशुदगी क्रमांक-08/2026* से संबंधित गुमशुदा महिला *श्रीमती अमृत देवी* उम्र करीब 35 वर्ष तथा उनके *दो पुत्र प्रतीक उम्र करीब 06 वर्ष एवं कार्तिक उम्र करीब 04 वर्ष* निवासीगण कोहरौलिया, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। विवेचना के दौरान तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर *थाना करोदरा, जनपद सूरत ग्रामीण (गुजरात)* पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया। समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप महिला एवं दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया।
बरामदगी के उपरांत महिला एवं दोनों बच्चों को सकुशल जनपद सोनभद्र लाकर उनकी विधिवत पहचान कराई गई तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। किसी प्रकार की अप्रिय घटना अथवा आपराधिक तथ्य प्रकाश में नहीं आया।
*बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
2. उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी चौकी बीना, थाना शक्तिनगर।
3. का0अरुण कुमार, थाना शक्तिनगर।
*महिला एवं दोनों बच्चों के सकुशल बरामद होकर अपने परिजनों से मिलने पर परिवारजनों ने सोनभद्र पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा भी पुलिस टीम की त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।*














Leave a Reply