Advertisement

*क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री वी.पी. साहनी द्वारा पुलिस लाइन चुर्क में नक्सल समन्वय गोष्ठी आयोजित*

 

 

*क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री वी.पी. साहनी द्वारा पुलिस लाइन चुर्क में नक्सल समन्वय गोष्ठी आयोजित*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र ।  पुलिस अधीक्षक सोनभद्र  अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के मार्गदर्शन में आज दिनांक 01.07.2026 को पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र के सभागार में क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री वी.पी. साहनी की अध्यक्षता में नक्सल समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई।

 

गोष्ठी में जनपद पुलिस, पीएसी, स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय अभिसूचना इकाई, जोनल नक्सल अभिसूचना इकाई तथा सीमावर्ती जनपद मिर्जापुर एवं चन्दौली से आए अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए नक्सली संचरण की संभावनाओं के दृष्टिगत नियमित कॉम्बिंग एवं एरिया डोमिनेशन अभियान चलाने, सीमावर्ती जनपदों के साथ सतत समन्वय एवं सूचनाओं के प्रभावी आदान-प्रदान तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

क्षेत्राधिकारी दुद्धी द्वारा स्थानीय ग्रामीणों से सतत संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने तथा आमजन को किसी भी प्रकार के बहकावे में न आने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा प्रशासन को उपलब्ध कराने के लिए जागरूक किए जाने पर विशेष बल दिया गया।

 

गोष्ठी में डिप्टी सीएमओ डॉ. सुमन कुमार, प्रभारी निरीक्षक जोनल नक्सल अभिसूचना इकाई श्री राणा प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई श्री महेन्द्र प्रताप यादव, क्वार्टर मास्टर 48 आईआर श्री शशि कुमार सिंह सहित जनपद के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!