Advertisement

अंकुर कुमार पाण्डेय 

रिपोर्ट 

सत्यार्थ न्यूज वाराणसी

वाराणसी-  वाराणसी में स्मार्ट क्लास, सोलर प्लांट और नए भवन को मंजूरी ने पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी की पहल से बदलेगी 18 कॉलेजों की तस्वीर

 

वाराणसी: दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के इंटर कॉलेजों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने मंगलवार को सर्किट हाउस सभागार में इंटर कॉलेजों के प्रबंधकों, प्राचार्यों और विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की रूपरेखा तैयार की। बैठक में डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बताया कि दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के 18 इंटर कॉलेजों में लगभग 27.92 करोड़ रुपये (2792.61 लाख रुपये) की लागत से आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके तहत विद्यालयों में मरम्मत कार्य, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, शौचालय निर्माण एवं मरम्मत, ओपन जिम, ड्रेनेज व्यवस्था और रंग-रोगन जैसे कार्य कराए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जिन इंटर कॉलेजों में अभी तक सोलर लाइट की व्यवस्था नहीं है, वहां विधायक निधि से 10 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट स्थापित कराए जाएंगे। इसके अलावा सीएसआर फंड के माध्यम से भी विद्यालयों की आवश्यकताओं को पूरा किया जाएगा।

डॉ. नीलकंठ तिवारी ने सभी कॉलेजों में एक समान रंग-रोगन और स्वरूप विकसित करने पर जोर देते हुए कहा कि इससे शैक्षणिक संस्थानों की अलग पहचान बनेगी। बैठक में आदर्श इंटर कॉलेज के लिए नए कक्षों के निर्माण का भी आश्वासन दिया गया।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह सहित शिक्षा विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

 #EducationReform #DigitalEducation #StudentDevelopment #BanarasNews #UttarPradesh #BreakingNews #EducationNews

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!