Advertisement

सोनभद्र – *होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने हेतु डीएम व एसपी द्वारा औचक निरीक्षण-*

 

 

*होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने हेतु डीएम व एसपी द्वारा औचक निरीक्षण-*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

जनपद में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी  चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र  अभिषेक वर्मा द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम, डायट परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम तथा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित परीक्षा केन्द्रों का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा परीक्षा व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों एवं निगरानी प्रणाली की गहन समीक्षा की गई।

 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को त्रुटिरहित एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी व्यवस्थाएं पूर्ण सतर्कता के साथ सुनिश्चित की जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता कदापि स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

अधिकारियों द्वारा केंद्र व्यवस्थापकों एवं कक्ष निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि अभ्यर्थियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखें तथा उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न होने दें। साथ ही, परीक्षा के दौरान सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश पत्र जांच एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

 

जनपद पुलिस एवं प्रशासन द्वारा परीक्षा को सकुशल एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने हेतु समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!