Advertisement

सोनभद्र -नव नियुक्त जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कार्य भार किया ग्रहण

नव नियुक्त जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कार्य भार किया ग्रहण

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

नव नियुक्त जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शनिवार को विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कोषागार के डबल लॉक कक्ष में पहुंचकर निर्धारित औपचारिकताओं को पूरा करते हुए जिले की कमान संभाली। कार्यभार ग्रहण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), अपर जिलाधिकारी (एडीएम) सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी का स्वागत किया और उन्हें जनपद की प्रशासनिक स्थिति एवं चल रही योजनाओं की जानकारी दी।गौरतलब है कि चर्चित गौड़ को पूर्व जिलाधिकारी बीएन सिंह के स्थान पर जनपद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन स्तर पर हाल ही में किए गए आईएएस अधिकारियों के तबादलों के क्रम में यह नियुक्ति हुई है। इस अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास योजनाओं को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाए, ताकि आम जनता को उनका सीधा लाभ मिल सके। नवागत जिलाधिकारी के कार्यभार संभालने के साथ ही जिले में प्रशासनिक कार्यों को नई गति और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!