ठेके पर चल रही गैस एजेंसियों के लायसेंस रद्द करे सरकार _ गिरीश पाण्डेय
सरकार को बदनाम कर सिलेंडर की हो रही है कालाबाजारी।
सोनभद्र, /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

अलग पूर्वांचल राज्य स्थापना की मांग कर रहे पूर्वांचल नव निर्माण मंच के नेता गिरीश पाण्डेय ने नगर पालिका परिषद रावर्ट्सगंज की सबसे पुरानी एजेंसी को लेकर सवाल खड़े करते हुए नवागत जिलाधिकारी का ध्यानाकर्षण कराते हुए कहा कि ठेके पर चल रही नगर की मुख्य इंडियन गैस एजेंसी पर गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह सवालों के घेरे में है । एकं सप्ताह दस दस दिन से आनलाइन व आफलाइन बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को भी सिलेंडर नहीं दे पा रहे हैं ठेकेदार ।गैस एजेंसी के मुख्य मालिक फोन नहीं उठाते हैं और उनके द्वारा निर्धारित ठेकेदार फोन पर गैस कम मिलने की बहानेबाजी करते हुए गैस की कालाबाजारी करने में व्यस्त हैं। गिरीश पाण्डेय ने कहा कि भारत सरकार के मंत्री लगातार कह रहे हैं कि घरेलू उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति करने के लिए गैस की कमी नहीं है। ऐसे में गैस एजेंसी का ठेकेदार सरकारी दावों को दरकिनार कर सरकार की छबि धूमिल करने पर आमादा है। गिरीश पाण्डेय ने जिलाधिकारी सोनभद्र से गैस एजेंसी लायसेंस रद्द कर नये सिरे से एजेंसी जिम्मेदार जो आगे किसी को ठेका पर न दे, ऐसे कारोबारी को देने की मांग करते हुए घरेलू उपभोक्ताओं को नगर पालिका क्षेत्र में 25 दिन में सिलेंडर दिलाना सुनिश्चित कराने की मांग किया














Leave a Reply