Advertisement

सोनभद्र – *गौ तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई : थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 राशि गोवंश सकुशल बरामद *

 

 

 *गौ तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई : थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 राशि गोवंश सकुशल बरामद *

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र  अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन)  ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी सदर  राज सोनकर के पर्यवेक्षण में जनपद में गौ-तस्करी, अन्तर्राज्यीय गौ-तस्करों एवं वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

 

दिनांक 19.04.2026 को समय करीब 01:00 बजे रात्रि में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम बरकोनिया स्थित पुराने पंचायत भवन के आगे पुलिया के पास से 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से 02 राशि गोवंश बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना रामपुर बरकोनिया पर मु0अ0सं0 41/26 धारा 3/5A/5B/8 उ0प्र0 गौ हत्या निवारण अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :*

01.संजय ठाकुर पुत्र गोरख ठाकुर निवासी हुसरु थाना खरौंधी, जनपद गढ़वा (झारखण्ड), हाल पता ग्राम दिनारी थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र।

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :*

01.उ0नि0 रामनिवास यादव, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र।

02.का0 दीपक मिश्र, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!