Advertisement

सोनभद्र -कलेक्ट्रेट व विकास भवन में गरिमामय माहौल में मनाई गई अंबेडकर जयंती

कलेक्ट्रेट व विकास भवन में गरिमामय माहौल में मनाई गई अंबेडकर जयंती

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

भारत रत्न की जयंती के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार एवं विकास भवन में गरिमामय वातावरण में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वगीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश चंद्र, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल, पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निजामुद्दीन, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया।उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का मार्ग दिखाता है, जिसे सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संविधान के मूल्यों का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान अन्य अधिकारियों ने भी बाबा साहब के संघर्षों और उनके विचारों पर प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर एवं विकास भवन में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसके अंतर्गत व्यापक साफ-सफाई की गई। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। सभी उपस्थित जनों ने सामाजिक समरसता, समानता एवं स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए किया गया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!