ब्लॉक प्रमुख ने बस्ती संपर्क अभियान के तहत चरगड़ा, मड़पा में किया जन संपर्क
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

नगवां ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने बस्ती संपर्क अभियान के तहत आज अपने ब्लॉक के बिहार राज्य की सीमा से लगे सुदूर आदिवासी वनवासी बाहुल्य चरगड़ा और मड़पा गांव में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और केंद्र और प्रदेश के डबल इंजन सरकार की योजनाओं के साथ ही साथ अपने ब्लॉक से कराये गये कार्यों की जानकारी दी।
आलोक सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही लगातार सरकार सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है।जहां एक तरफ आज हर गरीब को प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिल रहा है,मुफ्त राशन मिल रहा है,आयुष्मान भारत योजना के तहत एक साल में पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है,वनाधिकार अधिनियम के तहत पट्टा दिया जा रहा है,किसान सम्मान निधि के तहत 6 हज़ार रुपया सालाना मिल रहा है,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब के बेटी की शादी में एक लाख रुपये की सहायता मिल रही है वहीं दूसरी तरह इस दुरूह क्षेत्र में जहां बिजली,पानी,सड़क,शिक्षा का पूरी तरह से आभाव था उस क्षेत्र में आज केन्द्र में नरेन्द्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद पूरे क्षेत्र में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत चमचमाती सड़क बन गयी है,करोड़ों की लागत से कोदई,दरेव,मड़पा में पुल बन चुका है और माची में पुल निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है।
हर गांव तक बिजली न सिर्फ पहुंच चुकी है बल्कि 18 घंटे बिजली मिल भी रही है।जो बस्ती विद्युतीकरण से छूटी थी वहां भी विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है।जल जीवन मिशन के हर घर नल योजना के तहत हर गांव तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है।चौरा,चरगड़ा,देवहार,नौडीहा,माची,सोहदाग आदि गांव में बी एस एन एल टावर लग जाने से नेटवर्क की समस्या का भी काफी हद तक समाधान हो चुका है।
शिक्षा के क्षेत्र में हर प्राथमिक विद्यालय का कायाकल्प के माध्यम से सुंदरीकरण और बच्चों के बैठने के लिये टेबल, डेस्क की व्यवस्था के साथ ही साथ सुअरसोत में राजकीय इंटर कॉलेज और सियरिया में करोड़ों की लागत से एकलव्य आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य चल रहा है।
ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने मड़पा गांव में क्षेत्र पंचायत द्वारा निर्मित सी सी रोड का लोकार्पण भी किया और कहा कि विकास सतत चलने वाली प्रक्रिया है बहुत से जरूरी कार्य हमारी सरकार ने पूरे कर दिये हैं और कुछ कार्य अभी शेष हैं जिन्हें आने वाले समय में भाजपा सरकार ही पूरी करेगी क्योंकि जनता को मोदी जी और योगी जी पर ही पूरा भरोसा है।
उन्होंने लोगों से कहा कि बहुत से लोग जाति पाति के नाम पर बहकाने का प्रयास कर रहे हैं और आगे भी करेंगे क्योंकि ऐसे लोग समाज को बांट कर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का काम करेंगे हमे उनसे सावधान रहने की जरूरत है।आज भाजपा सरकार की ही देन है कि पूरे क्षेत्र में सुख,शांति,अमन चैन है नही तो इसी पहाड़ी क्षेत्र में आये दिन हमारे आदिवासी गरीब भाइयों के साथ अत्याचार होते थे उनकी फसल भी चरा दी जाती थी बोलने पर मारपीट भी किया जाता लेकिन आज समाज का हर वर्ग खुशहाल है।
कार्यकर्ताओं के साथ लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर सरकार के कामकाज की जानकारी से संबंधित पुस्तक भी दिया गया और मौके पर उनकी छोटी मोटी समस्याओं को सुन कर तत्काल उसका समाधान भी किया गया।
इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश खरवार,मंडल उपाध्यक्ष देवी सिंह,महामंत्री महेश पटेल,मंडल मंत्री बाबूलाल अगरिया,शक्ति केंद्र संयोजक विजय बहादुर खरवार,ग्राम प्रधान यूसुफ अली उर्फ भखड़ू, क्षेत्र पंचायत सदस्य कलामुद्दीन,अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष तहुव्वर अंसारी,रमेश खरवार,लालसहब सिंह,कौलेश्वर अगरिया,बाबूराम उर्फ छन्नू खरवार,दशमी सिंह,राम दुलारे सिंह खरवार,राजेश्वर सिंह,सुदामा अगरिया,तिलक अगरिया,गुलाम अनवर,गुलाब कन्नौजिया,राजजुमार खरवार,जमुना सिंह खरवार,सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
















Leave a Reply