Advertisement

सोनभद्र -मारकुंडी घाटी में ताड़कोल से भरा टैंकर खाई में गिरा

मारकुंडी घाटी में ताड़कोल से भरा टैंकर खाई में गिरा

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

 

 

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद की खतरनाक मारकुंडी घाटी में शनिवार सायंकाल लगभग 7:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब तारकोल (डामर) से लदा टैंकर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और राहगीरों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

 

चालक की हालत गंभीर,बताई गई अस्पताल में भर्ती

हादसे में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही गुरमा चौकी प्रभारी अतुल कुमार पटेल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया।

घायल चालक को तत्काल एंबुलेंस के जरिए जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

 

घाटी में बहा तारकोल, बढ़ा जोखिम

हादसे के बाद टैंकर से तारकोल बहने लगा, जिससे घाटी क्षेत्र में सड़क और आसपास के इलाके में फिसलन और प्रदूषण का खतरा उत्पन्न हो गया।

विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के रिसाव से पर्यावरण और यातायात दोनों प्रभावित हो सकते हैं।

 

हादसे की वजह पर जांच

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, टैंकर ढलान और तीखे मोड़ पर संतुलन खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तकनीकी कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।

 

मारकुंडी घाटी पहले से ही अपने तीखे मोड़ों खड़ी चढ़ाई-उतरा और भारी वाहनों के दबाव के कारण संवेदनशील और दुर्घटना-प्रवण क्षेत्र मानी जाती है। स्थानीय लोग लंबे समय से यहां सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग करते आ रहे हैं।

 

क्या मारकुंडी घाटी में भारी वाहनों की आवाजाही पर सख्त नियम लागू होंगे?

कब तक ऐसे खतरनाक रास्तों पर हादसे होते रहेंगे?

 

सोनभद्र की यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और घाटी क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन की गंभीरता को उजागर करती है।

प्रशासन के सामने अब चुनौती है कि वह इस तरह के हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!