*थाना मांची पुलिस द्वारा आबकारी व एनडीपीएस मामलों में बरामद माल का न्यायालय आदेशानुसार विनिष्टीकरण*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

आज दिनांक 10.04.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण में थाना मांची, जनपद सोनभद्र द्वारा आबकारी अधिनियम एवं एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मुकदमों में बरामद माल का न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विनिष्टीकरण की कार्यवाही संपन्न कराई गई।
उक्त कार्यवाही के अंतर्गत थाना मांची पर पंजीकृत कुल 49 आबकारी अधिनियम के मुकदमों से संबंधित कुल 49 मुकदमाती माल में 729.60 लीटर अंग्रेजी एवं देशी शराब तथा एनडीपीएस एक्ट के 02 मुकदमों से संबंधित कुल 01 किग्रा 550 ग्राम गांजा को मा0 न्यायालय के आदेशानुसार विनष्ट किया गया। यह कार्यवाही नायब तहसीलदार रॉबर्ट्सगंज, अभियोजन अधिकारी सोनभद्र एवं क्षेत्राधिकारी सदर की उपस्थिति में संपन्न कराई गई।

















Leave a Reply