*पन्नूगंज थाना क्षेत्र के किरहुलिया और रायपुर थाना क्षेत्र के खलियारी में फर्राटे भर रहे डग्गामार वाहन*
*नीचे ऊपर सवारी भरकर कर रहे परिवहन,शासन का नहीं कोई भय*
सोनभद्र/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र के दो प्रमुख थाना क्षेत्रों में डग्गामार वाहनों की भरमार है नीचे ऊपर सवारी भरकर जान जोखिम में डालकर कर रहे हैं परिवहन पहले भी डग्गामार वाहनों के पलटने से लोगों को अपनी जान भी गवानी पड़ी है लोग चोटिल भी हुए है लेकिन अपने फायदे के लिए वाहन चालक भूसा की तरह नीचे से ऊपर सवारी भरकर यात्रा कर रहे हैं मानो इन्हे शासन प्रशासन ने यातायात नियमों के उलंघन की छूट दे रखी हो या फिर इन्हें शासन प्रशासन का कोई भय ही नहीं या फिर कुछ और ही मामला है।
आप को बता दें कि पन्नूगंज थाना क्षेत्र के किरहुलिया रोड में दर्जनों डग्गामार वाहन नीचे ऊपर सवारी भरकर फर्राटे भर रहे हैं अधिकतर सवारी रामगढ़ मार्केट में बाजार करने आते है जिसमे केवटम, धोसरा, चिचलिक, पनोरा लोढ़ा दुआरी आदि गावों से बड़ी संख्या में सवारी प्रतिदिन आती जाती है ।
इसी प्रकार का नजारा रायपुर थाना क्षेत्र के खलियारी बाजार में आप को देखने को मिलेगा प्रतिदिन दर्जनों डग्गामार वाहन सवारियों के जान को जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं जबकि ये जिस रास्ते से फर्राटे भर रहे हैं उस क्षेत्र में रायपुर थाना, सुअर सोत पुलिस चौकी सहित माची थाना भी आता है लेकिन मजाल है की कोई इन डग्गामार वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही कर दे अभी कुछ माह पूर्व ही डग्गामार वाहन पलटने से कई यात्रियों को गंभीर चोट आई थी फिर भी शासन प्रशासन इससे कोई सिख नही ले रहा और अनवरत डग्गामार वाहन यात्रियों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं प्रायः खलियारी बाजार में मार्केटिंग के लिए बिहार से सटे दर्जनों गांवों सहित माची , बाकी, सुअर सोत, नौडीहा, मड़पा,चरगडा आदि गावों से लोग आते है ये सभी लोग इन्ही डग्गामार वाहनों से आते जाते है अगर नजारा देखना हो तो आइए खलीयारी बाजार नीचे ऊपर सवारी से भरी गाडियां दिख जाएंगी।
सूत्रों की मानी जाय तो इस प्रकार के डग्गामार वाहनों के संचालन में उक्त थाने के कुछ कतिपय लोगों का सह मिला होता है और वाहन चालक प्रति माह एक निश्चित धनराशि देकर यातायात नियमों का खुला उलंघन करते है साथ ही सवारियों के जिंदगी के साथ खिलवाड़ भी।
ऐसे में लोगों ने डग्गामार वाहनों के संचालन पर तत्काल रोक लगाए जाने हेतु शासन प्रशासन के उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।














Leave a Reply