Advertisement

सोनभद्र – * थाना शक्तिनगर पुलिस ने 800 लीटर डीजल व 30 लीटर पेट्रोल अवैध रूप से परिवहन करते हुए जब्त *

 

 

* थाना शक्तिनगर पुलिस ने 800 लीटर डीजल व 30 लीटर पेट्रोल अवैध रूप से परिवहन करते हुए जब्त *

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र  अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी  हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।

 

थानाध्यक्ष शक्तिनगर  कमल नयन दूबे मय पुलिस बल एवं पूर्ति निरीक्षक म्योरपुर-दुद्धी  अखिलेश कुमार तिवारी द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम खड़िया (बोदरा बाबा के पास) से एक पिकअप वाहन संख्या UP64CT5897 को चेक किया गया। तलाशी के दौरान वाहन से 04 प्लास्टिक ड्रम में प्रत्येक में लगभग 200 लीटर डीजल (कुल 800 लीटर) तथा 01 प्लास्टिक जरीकेन में लगभग 30 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ, जिसे बिना किसी वैध प्रपत्र के अवैध खरीद-फरोख्त हेतु परिवहन किया जा रहा था। उक्त बरामदगी के संबंध में पूर्ति निरीक्षक द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

* बरामदगी का विवरण:*

पिकअप वाहन संख्या – UP64CT5897

04 प्लास्टिक ड्रम (प्रत्येक में लगभग 200 लीटर डीजल) – कुल 800 लीटर डीजल

01 प्लास्टिक जरीकेन – लगभग 30 लीटर पेट्रोल

 

* बरामदगी करने वाली टीम:*

01. श्री कमल नयन दूबे, थानाध्यक्ष शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।

02. श्री अखिलेश कुमार तिवारी, पूर्ति निरीक्षक म्योरपुर-दुद्धी, सोनभद्र।

03. हे0का0 राजेश यादव, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।

04. हे0का0 मुनीष यादव, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!