*थाना रायपुर पुलिस व एएनटीएफ लखनऊ की संयुक्त कार्रवाई — 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 107 किग्रा अवैध गांजा व 03 वाहन बरामद*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना रायपुर पुलिस एवं एएनटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई।
आज दिनांक 09.04.2026 को प्रातः लगभग 07:05 बजे दरमा पहाड़ी मोड़ के पास चेकिंग के दौरान 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से विभिन्न वाहनों में कुल 107 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया।
उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना रायपुर पर *मु0अ0सं0-62/2026 धारा 8/20/29/60 NDPS एक्ट* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण*
1. इन्दल यादव पुत्र लालजी यादव, निवासी जयमोहनी, थाना चकरघट्टा, जनपद चन्दौली।
2. लवकुश यादव पुत्र घुरहू यादव, निवासी रतुवा (तेनुआ), थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।
3. रंजीत यादव पुत्र राधेश्याम यादव, निवासी अधौरा, थाना अधौरा, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार।
*गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे बिहार राज्य से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, मध्यप्रदेश एवं अन्य स्थानों पर ऊँचे दामों पर बेचने का कार्य करते हैं।*
*बरामदगी का विवरण इस प्रकार है—*
1. इन्दल यादव के पास से पिकअप वाहन संख्या UP 67 AT 7740 में 59.4 किग्रा गांजा।
2. लवकुश यादव के पास से पल्सर मोटरसाइकिल संख्या UP 64 AX 9642 पर 24.500 किग्रा गांजा।
3. रंजीत यादव के पास से बोलेरो वाहन संख्या BR 45 P 1369 में 24.400 किग्रा गांजा।
4. कुल 107 किग्रा अवैध गांजा।
* गिरफ्तार करने वाली टीम:*
1. प्र0नि0 अविनाश कुमार सिंह, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 सूरज सिंह, प्रभारी एएनटीएफ लखनऊ मय टीम।
3. का0 चन्द्रकेश चौहान, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।
4. का0 सौरभ मौर्य, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।















Leave a Reply