Advertisement

सोनभद्र -आदिवासियों ने ओबरा तहसील के समक्ष किया प्रदर्शन

आदिवासियों ने ओबरा तहसील के समक्ष किया प्रदर्शन

– शिकायती पत्र देकर वन विभाग व पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप

– ओबरा तहसीलदार ने क्षेत्रीय वनाधिकारी व कोन इंस्पेक्टर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई का दिया आदेश

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र। ओबरा तहसील क्षेत्र के आदिवासियों ने शनिवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश युवा अध्यक्ष एडवोकेट संतोष कुमार गौतम के नेतृत्व में ओबरा तहसील भवन के समक्ष प्रदर्शन किया। आदिवासियों ने शिकायती पत्र देकर वन विभाग और पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया है। ओबरा तहसीलदार अंजनी गुप्ता ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए वन क्षेत्राधिकारी व कोन इंस्पेक्टर को आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

तहसील के समक्ष प्रदर्शन करने वाले बडेरा, हर्रा, निगाई, सलैयाडीह के आदिवासियों ने आरोप लगाया है कि वे अपने बाप-दादा के जमाने से घर बनाकर आबाद हैं और जमीन पर खेती बारी करते चले आ रहे हैं। बावजूद इसके वन विभाग और कोन पुलिस द्वारा आए दिन हैरान व परेशान किया जा रहा है। घर भी ढहा दिया गया है और फसल भी काटने नहीं दिया जा रहा है। आदिवासियों ने जमीन पट्टा कर खतौनी में नाम दर्ज कराए जाने की मांग भी की है। मामले को गम्भीरता से लेते हुए तहसीलदार ओबरा ने वन क्षेत्राधिकारी व कोन इंस्पेक्टर से नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया है।

प्रदर्शन करने वालों में नगेंदर, मुन्नी, राम दयाल, शिवकुमार, फुलदेवी, प्रभावती, उर्मिला, रामेश्वर,फुलबसिया, रमुनिया देवी, ललिता देवी आदि शामिल रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!