अंकित कुमार वर्मा ब्यूरो चीफ शाहजहांपुर सत्यार्थ न्यूज
शाहजहांपुर जिले में बेहतर कार्य के लिए एंबुलेंस कर्मियों को सीएमएस ने किया सम्मानित
शाहजहांपुर जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मियों को सीएमएस ने सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह जिला अस्पताल में आयोजित हुआ। यहां अप्रैल माह में बेहतर मरीज को बेहतर सेवा रिस्पांस टाइम दर्ज करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र सीएमएस डॉ सरोज कुमार ने देकर सम्मानित किया गया। 108 सेवा के ई एम ई सौरभ सिंह,दीपक ने बताया कि जिन कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है उन्होंने न केवल जिले में सबसे ज्यादा मरीजों को सेवा दी ओर तेज रिस्पांस टाइम दर्ज किया बल्कि संस्था द्वारा निर्धारित मानकों से भी बेहतर प्रदर्शन किया है। आपातकालीन स्थिति में समय से पहुंचकर मरीजों की जान बचाने में इनकी तत्परता व समर्पण सराहनीय है। सम्मान प्राप्त करने वालों में मनोज पटेल ,अंकित मिश्रा,राम कुमार, विनय,पंकज शामिल हैं। इस अवसर पर 108 के प्रोग्राम डॉ नेपाल सिंह व उनके साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कर्मियों के कार्य के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते हुए सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

















Leave a Reply