तीन वर्षिय बच्चे के साथ मां ने नदी में लगाई छलांग
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र। दिनांक 1 अप्रैल 2026 को रात्रि लगभग 11:30 बजे कुरुहुल निवासी गीता देवी पत्नी अनिल यादव ने आपसी विवाद के चलते अपने तीन वर्षीय बच्चे को साथ लेकर सोन नदी में छलांग लगा दी। घटना के दौरान बच्चे के रोने की आवाज सुनकर सोन पम्प पावर हाउस पर मौजूद उपखंड अधिकारी (प्रथम) राबर्ट्सगंज धर्मेन्द्र सिंह, उपखंड अधिकारी प्रदीप गुप्ता तथा सहायक अभियंता (भंडार) मयंक वर्मा मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचने पर देखा गया कि महिला नदी में डूब रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपखंड अधिकारी प्रथम राबर्ट्सगंज के वाहन चालक बबलू कुमार ने साहस का परिचय देते हुए नदी में कूदकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद तत्काल डायल 112 पर सूचना देकर प्रशासन व एम्बुलेंस को बुलाया गया। मौके पर पहुंची टीम को महिला को सुरक्षित सौंप दिया गया। समय रहते की गई इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई, जिसकी क्षेत्र में सराहना की जा रही है।















Leave a Reply