Advertisement

सोनभद्र -12 सुत्रीय मांगों के साथ बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन

12 सुत्रीय मांगों के साथ बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन

 

 सोनभद्र। बिजपुर /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

बिजली कर्मचारी संघ (एटक) के आह्वान पर अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान और 12 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर आज बीजपुर,नधिरा,बभनी उपकेंद्र के 33/11 केवी सब स्टेशन पर संविदा और रेगुलर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।आंदोलन के प्रथम चरण के तहत बुधवार को सभी कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर बाजू में काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि वे लंबे समय से वेतन विसंगति संविदा कर्मियों को आउटसोर्स निगम में शामिल करने, न्यूनतम वेतन 28,000 रुपये करने और कार्य के दौरान मृत्यु होने पर 20 लाख रुपये की तत्काल राहत राशि जैसी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार और प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देता है तो यह आंदोलन आगे और उग्र होगा।इस दौरान मुख्य रूप से वीरेंद्र यादव, तसव्वर अंसारी, रहमत अली, जितेंद्र कुमार, कमलेश कुमार, बाबूलाल, सोनू यादव, गुलाबचंद, सन्दीप,विकेश,और छोटेलाल समेत अन्य बिजली कर्मचारी उपस्थित रहे। कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए “मजदूरों को न्याय दो” और “प्रदेश को बिजली दो” के नारे भी लगाए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!