Advertisement

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मिस्टर कन्नौज बने अर्पित मिश्रा

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मिस्टर कन्नौज बने अर्पित मिश्रा

अजीजी क्लासिक द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में गुरसहायगंज के अर्पित मिश्रा ने प्रदेश में प्राप्त की चौथी रैंक |
 अतिथियों ने मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित |

गुरसहायगंज कन्नौज कहते हैं पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है | ऐसी ही एक कहावत गुरसहायगंज के अर्पित मिश्रा ने उस समय चरितार्थ कर दी जब उसने कन्नौज में आयोजित बॉडीबिल्डिंग मिस्टर यूपी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश में चौथा रैंक प्राप्त किया, इतना ही नहीं कार्यक्रम में उसे मिस्टर कन्नौज की उपाधि भी दी गई |

सोमवार को अब्दुल कादिर फिटनेस जिम गांधीनगर के कोच मिस्टर रेहान ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की शाम कन्नौज स्थित अजीजी क्लासिक फिटनेस सेंटर में मिस्टर उत्तर प्रदेश कार्यक्रम मिस्टर नियाज हसन द्वारा आयोजित किया गया था , जिसमें प्रदेश के तमाम जनपदों से युवाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया | उनके सेंटर से केवल एकमात्र कैंडिडेट मोहल्ला रामगंज निवासी मिस्टर अर्पित मिश्रा पुत्र वेद भूषण मिश्रा पहुंचे थे जिसने स्टेज पर शानदार परफॉर्मेंस प्रस्तुत किया | कार्यक्रम में कमेटी के जजेज द्वारा उसके परफॉर्मेंस को देखते हुए उसे प्रदेश में चौथा रैंक देकर मिस्टर कन्नौज की उपाधि प्रदान की गई |

उन्होंने बताया कि अर्पित मिश्रा ने 50 kg से 55 kg कैटिगरी डेनियल मॉडल प्रतियोगिता में भाग लिया था जिसमें उसने अपनी मेहनत और लगन की बदौलत यह मुकाम हासिल किया| प्रतियोगिता में मिली सफलता का श्रेय अर्पित ने अपने कोच मिस्टर रेहान को दिया है | इस दौरान उनके साथ फैसल पठान, बाबू खान, समीर कुरैशी, छोटू ठाकुर आदि लोग भी मौजूद रहे
फोटो परिचय अर्पित मिश्रा को मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देते कार्यक्रम की आयोजक एवं कोच का स्वागत करता अर्पित |

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!