(दुद्धी, सोनभद्र से नितेश कुमार की रिपोर्ट)
विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आज दिनांक 13 नवम्बर 2025 को उप निरीक्षक शेषनारायण पाण्डेय द्वारा विंढमगंज मंदिर के पास पहुंचकर मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान उपस्थित महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई —
📞 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला सहायता), 102 व 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1098 (बाल सहायता), 101 (दमकल सेवा) तथा 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन)।
कार्यक्रम के अंतर्गत पंपलेट वितरित कर महिलाओं में नारी सुरक्षा, स्वावलंबन एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।
उप निरीक्षक शेषनारायण पाण्डेय ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को हर क्षेत्र में सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है, ताकि समाज में नारी सशक्तिकरण की भावना और अधिक मजबूत हो सके।
👉 इस कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आत्मरक्षा संबंधी जानकारी को गंभीरता से सुना।


















Leave a Reply