Advertisement

 दो युवतियों की तालाब में डूब कर मौत, बचाने में एक किशोर की गई जान

रिपोर्टर नाजिम अली

 दो युवतियों की तालाब में डूब कर मौत, बचाने में एक किशोर की गई जान


2–मैनाठेर के महमूदपुर माफी गांव में मजदूरी पर छह युवतियों धान की रोपाई करने गई थी गर्मी लगने पर दो युवतियां पास के तालाब में नहाने गई दोनों युवतियों की डूबकर मौत,

थाना मैनाठेर क्षेत्र के ग्राम। गुरेर निवासी सानिया (18) पुत्री अकबर, आशिया (19)पुत्री सलीम,
प्रियांशी, खुशबू, पुत्रीगढ़ कल्लु, अंशु पुत्री चंद्रपाल, सामिया पुत्री अकबर,
ठेकेदार अख्तर और निजाम के साथ मजदूरी पर महमदपुर माफी में शमीम पुत्र नन्हे के खेत पर धान लगाने गई हुई थी। दोपहर करीब 3:00 बजे गर्मी लगने पर सानिया उम्र 18 वर्ष और आशिया उम्र 19 वर्ष खेत के पास झील में नहाने चली गई।अचानक झील में डूबने लगी । पास में खड़ी युवतियों ने शोर मचाया शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे मजदूर दौड़ पड़े साथ में काम कर रहा किशोर शहजान पुत्र अब्दुल सलाम निवासी महमूदपुर माफी भी शोर सुनकर तालाब के पास आया और डूबती हुई युवतियां को बचाने के लिए तालाब में कूद पड़ा युवतियां को बचाने में खुद डूब गया।


यह देखकर शोर मचाया तब आसपास जंगल के लोग जमा हो गए और जब तक तीनों को तालाब से बाहर निकाला गया तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर परिवार के लोग पहुंच गए। घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंच गई। तीनों मृतक के परिवार के लोग तीनों के शव को अपने घर ले गए। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को ठेकेदार अख्तर और निजाम के साथ युवतियां धान की रोपाई करने महमूदपुर माफी शमीम पुत्र नन्हे के खेत पर गई थी साथ ही शहजान पुत्र अब्दुल सलाम किशोर काम कर रहा था । जब युक्तियां तालाब में डूबने लगी तो शहजान ने बचाने की कोशिश की और बचाते हुए किशोर भी अपनी जान गवा बैठा। मजदूरों ने तालाब में घुसकर खोजबीन की दोनों युवतियों का शब बाहर निकाल और पुलिस व परिजनों को घटना की जानकारी दी। 1 घंटे की मशक्कत के बाद किशोर का शव मिल सका घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम बिलारी विनय कुमार सिंह और सीओ अशोक कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी निरीक्षक किरण पाल सिंह और चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पुरी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे घटना का जायजा लिया । घटना स्थल से पीड़ित परिजनों के घर पहुंचे और उन्हें समझाया कि प्रशासन आपके साथ है। और कहा की यदि आप आप कानूनी प्रक्रिया को पूरा करते हैं तो सरकार द्वारा प्रत्येक पीड़ित परिवार को चार लाख रूपये की मदद दी जाएगी।


एसडीम विनय कुमार सिंह ने परिजनों से कहा की आप मृतक के शब को पोस्टमार्टम के लिए भेज दीजिए जिससे कानूनी प्रक्रिया पूर्ण की जाए और आप लोगों की मदद की जाए किंतु परिजनों ने प्रशासन से किसी भी कानूनी प्रक्रिया को करने के लिए मना कर दिया परिजनों ने कहा कि हमें कोई कानूनी कार्यवाही नहीं चाहिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!