Advertisement

सोनभद्र – पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध परिवहन कर रहे वाहन के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 

 

पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध परिवहन कर रहे वाहन के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीना के द्वारा जनपद में अवैध खनन व परिवहन के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना ओबरा पुलिस व खनन विभाग की टीम द्वारा दिनांक 18.06.2025 को बग्घानाला पर चेकिंग के दौरान उपखनिज भरे वाहन संख्या UP64BT 8036 को रोका गया तो माप में ओवरलोड पाया गया तथा वाहन चालक से ई0फार्म सी/ ई0एम0एम0 11 अथवा परिवहन के सम्बन्ध में प्रपत्र मांगा गया तो कोई भी परिवहन प्रपत्र प्रस्तुत नही किया गया। वाहन संख्या UP64BT 8036 ट्रक 16 चक्का के चालक कृष्णानन्द मौर्य पुत्र हरवंश मौर्या निवासी ढोढनपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली द्वारा बिना किसी बैध परमीट के कुल 35.00 घन मीटर अवैध डोलो स्टोन गिट्टी का चोरी वाहन स्वामी व बाला जी स्टोन प्रोडक्ट बघमनवा बिल्ली मारकुण्डी के मालिक रामचन्द्र अग्रहरी पुत्र नारायण दास निवासी डाला बाजार थाना चोपन जनपद सोनभद्र के सहयोग से परिवहन करने के सम्बन्ध में सर्वेक्षक खनिज विभाग सोनभद्र श्री योगेश शुक्ला के द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 134/2025 धाराः-303(2),317(2) बी.एन.एस. व उ0प्र0 उपखनिज परिहार नियमावली 2021 के नियम 3(1),58,72(1) व धारा- 4/21 खान एंव खनिज (विकास का विनियमन) अधिनियम 1957 व धारा- 3 सार्वजनिक संपति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 बनाम UP64BT 8036 ट्रक 16 चक्का का चालक कृष्णानन्द मौर्य पुत्र हरवंश मौर्या निवासी ढोढनपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली, 2- वाहन संख्या UP64BT 8036 ट्रक 16 चक्का का वाहन स्वामी नाम पता अज्ञात व 3. रामचन्द्र अग्रहरी पुत्र नारायण दास निवासी डाला बाजार थाना चोपन जनपद सोनभद्र बाला जी स्टोन प्रोडक्ट बघमनवा बिल्ली मारकुण्डी के मालिक के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया। गिरफ्तारशुदा वाहन चालक/ अभियुक्त कृष्णानन्द मौर्य पुत्र हरवंश मौर्या निवासी ढोढनपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली को गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस में लेकर मा0 न्यायालय रिमाण्ड हेतु भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण निम्नवत् है-

 

गिरफ्तार अभियुक्त-

कृष्णानन्द मौर्य पुत्र हरवंश मौर्या निवासी ढोढनपुर थाना चकिया जनपद चन्दौली।

 

गिरफ्तार करने वाली टीम-

1. श्री योगेश शुक्ला सर्वेक्षक खनिज विभाग सोनभद्र।

2. उ0नि0 राजेश दूबे थाना ओबरा जनपद सोनभद्र ।

3. हे0का0 नीरज राय थाना ओबरा जनपद सोनभद्र ।

4. हे0का0 अजय शुक्ला थाना ओबरा जनपद सोनभद्र ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!