Advertisement

सोनभद्र – श्री आर0पी0 सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर द्वारा पुलिस भर्ती के दृष्टिगत प्रशिक्षु आरक्षियों (JTC/RTC) हेतु रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क जनपद सोनभद्र में संचालित प्रशिक्षण व्यवस्था का लिया गया जायजा

 

 

श्री आर0पी0 सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर द्वारा पुलिस भर्ती के दृष्टिगत प्रशिक्षु आरक्षियों (JTC/RTC) हेतु रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क जनपद सोनभद्र में संचालित प्रशिक्षण व्यवस्था का लिया गया जायजा-

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

आज दिनांक 18.06.2025 को श्री आर0पी0 सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा पुलिस भर्ती के दृष्टिगत प्रशिक्षु आरक्षियों (JTC/RTC) हेतु रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क जनपद सोनभद्र में संचालित प्रशिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान श्री अशोक कुमार मीमा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र श्री अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राहुल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी यातायात/लाइन श्री राज सोनकर सहित प्रतिसार निरीक्षक मो0 नदीम व अन्य संबंधित अधिकारीगण/कर्मचारीगण भी मौजूद रहे। पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर महोदय द्वारा प्रशिक्षण परिसर, दौड़ ट्रैक, पीटी परेड ग्राउंड, सैद्धांतिक शिक्षण कक्ष, छात्रावास, भोजनालय, शौचालय, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा एवं सुरक्षा प्रबंधन का बिंदुवार निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रशिक्षणार्थियों को अनुशासित, सुरक्षित एवं प्रोत्साहक वातावरण उपलब्ध कराया जाए, जिससे वे पूर्ण दक्षता एवं आत्मविश्वास के साथ प्रशिक्षण पूर्ण कर सकें। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा प्रशिक्षण की गुणवत्ता, समयबद्धता, शारीरिक फिटनेस अभ्यास, बौद्धिक सत्रों की नियमितता एवं प्रशिक्षकों की उपलब्धता का विशेष तौर पर मूल्यांकन किया। साथ ही भोजन की गुणवत्ता, छात्रावास की स्वच्छता, पेयजल की शुद्धता एवं चिकित्सा सहायता की तत्परता सुनिश्चित करने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!