*मोदी सरकार के सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किया गया विकसित संकल्प सभा,*
*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश सिंह पटेल रहे*
*सोनभद्र*/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

*सोनभद्र नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिकरवार में मोदी सरकार के सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 14 जून सांय पांच बजे आयोजित किया गया विकसित संकल्प सभा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सोनभद्र अजीत चौबे व विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश सिंह पटेल रहे कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता ओमप्रकाश जायसवाल ने किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नगवां लक्षन देव खरवार ने किया।
विकसित संकल्प सभा को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश सिंह पटेल ने कहा कि मोदी सरकार गरीब किसान के कल्याण के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है केंद्र व प्रदेश सरकार की 150 से अधिक योजनाएं चलाई जा रही है और हर गरीब किसान नौजवान को इसका सीधे लाभ मिल रहा है अमरेश सिंह पटेल ने कहा कि अकेले सोनभद्र में डेढ़ लाख से ज्यादा प्रधानमंत्री आवास गरीबों को उपलब्ध कराया जा चुका है सोनभद्र में मेडिकल कालेज, आईटीआई कालेज और इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना मोदी और योगी सरकार में की गई है।
वक्ताओं की कड़ी में नगवां ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ये जो लोग पीडीए,पीडीए चिल्ला रहें जब ये सुबह उठेंगे तो भाजपा सरकार की नल जल से मिलने वाले पानी से आंख मुंह धोएंगे पानी पीकर चट्टी चौराहों पर कहेंगे कि मोदी योगी सरकार ने किया ही क्या है बेशर्मी की हद है ब्लॉक प्रमुख के इस तंज भरे भाषण सुनकर जनता खूब तालियां बजाकर सहमति देती रही आलोक कुमार सिंह ने अपने ब्लॉक में उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों को भी गिनाया और कहा कि ऐसा कोई गांव नही है जहां हमने सीसी रोड,इंटरलॉकिंग नहीं कराया हो गावों में हाई मास्क लाइट लगवाया है और आने वाले दिनों में जो भी गांव वंचित है जल्द ही वहां भी विकास कार्य कराए जाएंगे ब्लॉक प्रमुख ने विपक्षियों पर खूब तंज कसा और अपने भाषण से उपस्थित जनता भी उनके पक्ष में ताली बजाकर सहमति जताई।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सोनभद्र अजीत चौबे ने कहा कि मोदी के नेतृत्व हमारा देश विश्व में अपनी पहचान मजबूती से बना रहा है उन्होंने पूर्व में रही कांग्रेस की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पहले के प्रधानमंत्री जब अमेरिका जाते थे तो वहां के राष्ट्रपति भाव नहीं देते थे भारत के प्रधानमंत्री पीछे पीछे चलते थे लेकिन आज ऐसा नही है अमेरिका का राष्ट्रपति पीछे पीछे चलते और हमारे प्रधानमंत्री आगे आगे चलते है ये है भारत की ताकत आज पूरा विश्व नरेंद्र मोदी के नेतृत्व क्षमता का लोहा मानता भारत का मान पूरे देश विदेश में बढ़ा है।
कार्यक्रम को सुरेशचंद शुक्ला ने भी संबोधित किया इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सोनभद्र अजीत चौबे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश सिंह पटेल, ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह, सुरेशचंद शुक्ला, सर्वजीत सिंह, रमन सिंह, विजय सिंह ओमप्रकाश जायसवाल, लक्षण देव खरवार ,हिरेश दिवेदी, पूर्व ग्राम प्रधान बैनी मुरारी पटेल, देवी सिंह,रमाकांत सिंह पटेल, विजय गिरी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।















Leave a Reply