Location : महराजगंज
Beauro Reporte : शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”
Date : 17/03/025
उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंची महराजगंज

राज्यपाल बोलीं – सभी बच्चों को शिक्षित करने से ही पूरा होगा विकसित भारत का अटूट सपना
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महराजगंज में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की, और लाभार्थियों को सम्मानित किया।
महामहिम राज्यपाल बोलीं कि – सभी बच्चों को शिक्षित कर, प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार किया जा सकता है।
आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए महामहिम राज्यपाल कहीं कि – सभी बच्चों को इन केंद्रों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

बच्चों की शिक्षा और पोषण सुनिश्चित करना हम सभी लोगों की अहम जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि – सभी बच्चों को समय समय पर वैक्सीन जरूर लगवाई जाए, और इसका ध्यान सभी अभिभावकों को भी देना होगा।
उन्होंने सुझाव दिया कि जो लोग अपने बच्चों को वैक्सीन नहीं लगवाते हैं, उन्हें सरकारी योजनाओं से वंचित किया जाना चाहिए।
राज्यपाल महोदया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2025 तक, भारत को क्षय रोग मुक्त करने के लक्ष्य को दोहराया और इसके लिए हर नागरिक को जागरूक करने की अपील की।

उन्होंने किशोरियों को एचपी वैक्सीन लगाने पर भी विशेष जोर दिया, जिससे उन्हें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाया जा सके।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि – लोगों के पास नशे के लिए रुपये हैं, लेकिन बेटियों को वैक्सीन लगवाने के लिए रुपये नहीं है। यह सोच बदलने की सख्त जरूरत है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महराजगंज जिले के सभी मुसहर गांवों में सरकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पहुंचाया जाए, ताकि वहां के लोग भी मुख्यधारा से जुड़ सकें।
राज्यपाल ने बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिए गांव – गांव जागरूकता यात्रा निकालने का सुझाव दिया।

इस मौके पर जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल, फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी,भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिला महामंत्री ओमप्रकाश पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, संजीव शुक्ला, आकाश श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
















Leave a Reply