Advertisement

महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर यूपी सीएम, योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख जताया

महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर यूपी सीएम, योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख जताया

उदयपुर मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिनका इलाज सिटी पैलेस के शंभू निवास में हो रहा था। महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़, महाराणा प्रताप के वंशज थे। उनके पिता महाराणा भगवत सिंह मेवाड़ और माता सुशीला कुमारी मेवाड़ थीं। उनके बड़े भाई महाराणा महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन 10 नवंबर 2024 को हो गया था।
महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद सिटी पैलेस को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने अपने X हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि – मेवाड़ राजघराने के वंशज एवं मेवाड़ राजघराने के सदस्य श्री अरविंद सिंह जी मेवाड़ का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

उनका पूरा जीवन राजस्थान की विरासत को सहेजने और जनसेवा को समर्पित रहा।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति!

सत्यार्थ वेब न्यूज

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!