Advertisement

धनतेरस कब है 29 या 30 अक्टूबर? 

www.satyarath.com

• धनतेरस कब है 29 या 30 अक्टूबर? 

www.satyarath.com

ताजा खबर : इस साल धनतेरस की तिथि को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। धनतेरस कब मनाया जाएगा इसे लेकर हर कोई कंफ्यूज है। बता दें कि धनतेरस से ही पांच दिवसीय ज्योति कलश पर्व दीपावली उत्सव आरंभ हो जाता है। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। धनतेरस को धनत्रयोदशी, धन्वंतरि त्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन देवताओं के चिकित्सक और आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था।

 धनतेरस 2024 कब है? जानें पूजा मुहूर्त

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर हो रहा है। त्रयोदशी तिथि समाप्त 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। धनतेरस की पूजा के शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 31 मिनट से रात 8 बजकर 13 मिनट तक का रहेगा।

 धनतेरस का महत्व

हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है। इस दिन नई चीजें खरीदना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन खरीदी गई चीज अक्षय फल प्रदान करने वाली होती है। धनतेरस के दिन आप जो भी चीज खरीदेंगे उसका तेरह गुना फल आपको मिलेगा। धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धन्वतंरि जी की पूजा जरूर करें। इससे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

 धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए?

सोना-चांदी के गहने, वाहन

पीतल या तांबे के बर्तन

झाड़ू, नमक, घर, जमीन

मां लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति

सोना-चांदी के सिक्के

धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए?

स्टिल के बर्तन

लोहे का सामान

काले रंग के कपड़े

चीनी मिट्टी से बनी चीजें

नुकीली चीजें

एल्युमिनियम की वस्तुएं

प्लास्टिक की चीजें

कांच या शीशे के सामान

🐑 मेष राशि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातकों को धनतेरस पर चांदी के बर्तन खरीदने चाहिए। इससे देवी लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा बनी रहेगी। घर अन्न और धन से भरा रहेगा।

🐂 वृषभ राशि वालों के लिए चांदी खरीदना भी लाभकारी रहेगा। आप चाहें तो लक्ष्मी पूजा के लिए चांदी की मूर्ति खरीद सकते हैं, इससे आपकी तरक्की बढ़ेगी।

👩‍❤️‍👨 मिथुन राशि वालों को धनतेरस पर सोने से बनी चीजें खरीदनी चाहिए। सोना खरीदने से आपके सौभाग्य में तेजी से वृद्धि होगी और घर में लक्ष्मी का वास भी रहेगा।

🦀 कर्क राशि वालों के लिए धनतेरस पर चांदी का श्रीयंत्र खरीदना शुभ साबित होगा। इसके बाद इस श्रीयंत्र की पूजा करें और इसे तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से देवी लक्ष्मी स्थाई रूप से निवास करती हैं।

🦁 सिंह राशि के जातक धनतेरस पर सोने के आभूषण, बर्तन, सिक्के खरीद सकते हैं। इसके अलावा कुछ धार्मिक पुस्तकें खरीदें और उनका रोजाना पाठ करें।

👰🏻‍♀ कन्या राशि वाले लोग धनतेरस पर पीतल के बर्तन, श्रीयंत्र या हाथी दांत की वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। इससे आपके सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी।

⚖️ तुला राशि धनतेरस पर तुला राशि के लोग इलेक्ट्रॉनिक सामान, रसोई का सामान या चांदी की वस्तुएं खरीद सकते हैं।

🦂 वृश्चिक राशि के लोग धनतेरस पर जमीन, भवन खरीदने के अलावा चल और अचल संपत्ति में निवेश कर सकते हैं।

🏹 धनु राशि वालों के लिए धनतेरस पर वाहन, पीतल या सोने की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति घर लाना शुभ रहेगा।

🐊 मकर राशि धनतेरस पर मकर राशि के लोग घर के लिए इलेक्ट्रॉनिक सामान या नीले रंग की वस्तुएं या कपड़े खरीद सकते हैं।

⚱️ कुम्भ राशि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि के जातकों को चांदी के बर्तन या ऐसा सिक्का लेना चाहिए जिस पर देवी लक्ष्मी और गणेश जी की तस्वीर बनी हो। इससे कुबेर देव और मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होंगे और धन की वर्षा करेंगे।

🐬 मीन राशि के जातकों के लिए घरेलू उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक सामान और पीतल के बर्तन खरीदना लाभदायक रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!