Advertisement

वाराणसी। दशहरा दुर्गा पूजा शीश महल में अर्द्धनारीश्वर रूप में विराजेंगे महादेव, आदि शक्ति महिषासुर का करेंगी वध, साक्षी बनेंगे काशी के लोग

अंकुर कुमार पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सत्यार्थ न्यूज वाराणसी
वाराणसी। दशहरा दुर्गा पूजा शीश महल में अर्द्धनारीश्वर रूप में विराजेंगे महादेव, आदि शक्ति महिषासुर का करेंगी वध, साक्षी बनेंगे काशी के लोग

वाराणसी। श्री दुर्गा पूजा समिति सनातन धर्म इंटर कालेज के पंडाल में इस बार महादेव अर्द्धनारीश्वर स्वरूप में विराजेंगे। महादेव के शरीर से ही शक्ति प्रकट होंगी और महिषासुर का वध करेंगी। काशीवासी इसके साक्षी बनेंगे। दुर्गा पूजा समिति भव्य आयोजन की तैयारी में जुटी है। समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने बताया कि इस बार सनातन धर्म इंटर कालेज में जयपुर का शीश महल बनाया जा रहा है। बनारस में पहली बार शीश महल का निर्माण कराया जा रहा है। इसे थर्माकोल और प्लाई से विशेष नक्काशी कर बनाया जाएगा। समिति के महासचिव मुकेश जायसवाल उर्फ ज्ञानू ने बताया कि हम लोग सनातनी धर्म के लोग है। काशी भोलेनाथ की नगरी के रूप में जानी जाती है। उसी थीम पर प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पंडाल में भोलेनाथ का 24 फीट ऊंचा शिवलिंग होगा। इसमें महादेव और मां पार्वती अर्द्धनारीश्वर स्वरूप में एक साथ प्रकट होंगे उनका महिषासुर से संवाद होगा। इसके बाद महादेव अपने अंदर से 24 शक्ति को प्रकट करेंगे, जो महिषासुर का वध करेंगी। देवी की प्रतिमा भी 24 फीट की होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!