Advertisement

*कॉलेज के प्राचार्य पर शराब पीने और मसाज कराने का आरोप

रिपोर्टर : समदर्शी प्रियम
जनपद : पटना
स्थान : बेतिया

*कॉलेज के प्राचार्य पर शराब पीने और मसाज कराने का आरोप; छात्राओं पर अश्लील कमेंट भी करता था

मामला बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया मुख्यालय की है। जहां जीएनएम कॉलेज के प्राचार्य मनीष जायसवाल पर छात्राओं ने शराब पीने और मसाज कराते हुए का आरोप लगाया है। जिसका फोटो भी वायरल हुआ है। छात्राओं इसका जम कर विरोध किया है। वहीं छात्राओं ने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा है। छात्राएं पिछले कई दिनों से कैम्पस में विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। प्राचार्य मनीष जायसवाल को जिसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उन्हें प्रभाव से तत्काल निलंबित भी कर दिया गया है।

प्राप्त सूचना के आधार पर कॉलेज के प्राचार्य पर छात्राओं ने अश्लील कमेंट करने का भी गम्भीर आरोप लगाया है। बिहार में शराबबंदी के बावजूद प्राचार्य का शराब पीना और भद्दी कमेंट करने से छात्राएं परेशान हो रही थीं। वहीं शराब के साथ मेल स्टाफ से मसाज का फोटो भी प्राचार्य का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वहीं प्राचार्य का कहना है कि उन पर लगे आरोप बेबुनियाद है। सारे फोटो एडिटेड हैं। छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि इस काम में कुछ छात्राएं भी शामिल हैं। फिलहाल जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने प्राचार्य को निलंबित कर गिरफ्तार कर लिया है और विभागीय कार्रवाई जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!