संवाददाता, मोहन सिंह जादौन
रामगढ़, (अलवर ) राजस्थान

“आयुष्मान अलवर” अभियान” के तहत वन विभाग कार्मिकों को दिया आरोग्य का संदेश।
________
ग्रीष्म ऋतु जन्य विकारों से बचाव हेतु ऋतुचर्या की दी जानकारी, अमृत धारा वटी का किया वितरण।
_________
रामगढ़, अलवर जिले के सभी लोग स्वस्थ- दीर्घायु, चिरंजीवी बने, इसी उद्देश्य के निमित्त जय गणपत जन कल्याण ट्रस्ट अलवर द्वारा चलाए जा रहे “आयुष्मान अलवर अभियान” के तहत आज नयाबास स्थित उप वन संरक्षक कार्यालय अलवर एवं नर्सरी में कार्यरत महिलाओ को ट्रस्ट के संयोजक डॉ.पवन सिंह शेखावत ने आयुष्मान अलवर अभियान के उद्देश्य की जानकारी हुए ग्रीष्म ऋतुचर्या में आयुर्वेद अनुसार उचित आहार विहार, दिनचर्या के महत्व तथा ऋतुजन्य विकारों से बचाव हेतु घरेलू उपायो की जानकारी उपस्थित कार्मिकों को दी। इस अवसर पर ऋतुजन्य विकारों से बचाव हेतु अमृत धारा वटी का वितरण कर इसके उपयोग एवं महत्व की जानकारी प्रदान की गई एवं आरोग्य संदेश पत्रिका का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में अथिति स्वरूप जिला वन संरक्षक अधिकारी राजेंद्र कुमार हुड्डा, युवा समाजसेवी शशांक झालानी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यालय कर्मी भीम सिंह, नरेश शर्मा, मुकेश प्रजापत, परवेज, याया खान, संगीता, वीरेंद्र यादव इत्यादि कार्मिक उपस्थित रहे।
मोहन सिंह जादौन
रामगढ़ अलवर


















Leave a Reply