Advertisement

रायबरेली : प्रियंका गांधी जी की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

प्रियंका गांधी जी की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

satyarath.com

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी महाराष्ट्र के नंदूरबार में जनसभा को संबोधित करने पहुंची थीं जहां पर हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े और बड़े जोश के साथ प्रियंका जी का स्वागत किया। जनता का संदेश स्पष्ट है। भाजपा की विदाई तय है। INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

कहां भगवान राम और शबरी और कहां मोदी जी, जो सैकड़ों महिलाओं के अपमान पर मौन हैं: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी जी ने कहा, नरेंद्र मोदी जी की बातें खोखली हैं।

नंदूरबार, महाराष्ट्र में प्रियंका गांधी जी ने नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा, मोदी जी यहां आए थे। कह रहे थे कि मैं शबरी का पुजारी हूं। कहां भगवान राम जिन्होंने शबरी को सम्मान दिया। कहां नरेंद्र मोदी जी जिन्होंने सैकड़ों शबरियों का अपमान देखते हुए अपना मुंह बंद रखा। कहां भगवान राम और शबरी जी, कहां नरेंद्र मोदी जी और हाथरस की हमारी बहन। कहां भगवान राम और शबरी और कहां मोदी जी और हमारी तमाम बहनें जिनपर अत्याचार हुआ ये चुप रहे। मोदी जी की बातें खोखली हैं।

satyarath.com

मोदी को प्रियंका की नसीहत: हिम्मत कीजिए, यह सार्वजनिक जीवन है।

कहा- नरेंद्र मोदी जी चुनाव के समय मंच पर आते हैं तो बच्चे की तरह रोने लगते हैं। कहते हैं मुझे गाली दी। अरे हिम्मत करिए मोदी जी, सार्वजनिक जीवन है। इंदिरा जी से सीखिए। उस दुर्गारूपी महिला से सीखिए जिसने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए। उनसे सीखिए क्या होती है हिम्मत! क्या होती है दृढ़ता! क्या होती है वीरता! आप उनसे नहीं सीख सकते क्योंकि आप उन जैसी शहीद और महान महिला को देशद्रोही कहते हैं।

ब्यूरो चीफ वैभव सोनकर जनपद रायबरेली, उत्तर प्रदेश 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!