रेगड़ा मंदिर के पास मिशन शक्ति अभियान: छात्राओं को नारी सुरक्षा व सशक्तिकरण का पाठ
(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट – नितेश कुमार)
विंढमगंज थाना क्षेत्र में चल रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत आज दिनांक 1 दिसंबर 2025 को उपनिरीक्षक शेषनारायण पाण्डेय रेगड़ा मंदिर के पास पहुँचे। जहाँ छात्राओं को नारी सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के महत्व से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में जागरूकता और उत्साह देखते ही बन रहा था। पुलिस अधिकारियों ने संबोधित करते हुए कहा कि—
“आज की नारी कमजोर नहीं, बल्कि समाज की रीढ़ है। वह हर क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही है।”
अभियान के दौरान छात्राओं को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख हैं—
1090 – महिला शक्ति हेल्पलाइन
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
112 – आपातकालीन सेवा
181 – महिला हेल्पलाइन
102 – स्वास्थ्य सेवा
108 – एम्बुलेंस सेवा
1098 – बाल सहायता हेल्पलाइन
101 – दमकल सेवा
1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
पुलिस टीम ने छात्राओं को पंपलेट वितरित कर आत्मरक्षा के गुर समझाए तथा किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय अपने कानूनी अधिकारों के साहसपूर्ण उपयोग के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम उनके आत्मविश्वास को मजबूत करने में
अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं।


















Leave a Reply