Advertisement

मिशन शक्ति अभियान फेज-5 : विंढमगंज में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकार व नए कानूनों की दी गई जानकारी

मिशन शक्ति अभियान फेज-5 : विंढमगंज में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकार व नए कानूनों की दी गई जानकारी

 

 

(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट – नितेश कुमार)विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आज 28 नवम्बर 2025 को उपनिरीक्षक शेषनारायण पाण्डेय तथा महिला कांस्टेबल ज्योति सोनकर विंढमगंज कस्बा पहुँचे। यहाँ मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकार और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं को नारी सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर — 1090, 1076, 112, 181, 102, 108, 1098, 101 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 — की विस्तृत जानकारी दी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके।

 

इसके साथ ही महिलाओं को पंपलेट वितरित कर राज्य और केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं — मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, निराश्रित महिला पेंशन तथा वृद्धा पेंशन योजना — के बारे में जानकारी साझा की गई।

 

अधिकारियों ने महिलाओं को लैंगिक अपराध, बालश्रम, बाल विवाह, घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों से बचाव और उनके कानूनी समाधान के बारे में भी जागरूक किया।

 

अंत में, महिलाओं को हाल ही में लागू हुए तीन नए कानूनों के प्रमुख प्रावधानों से भी अवगत कराया गया, ताकि वे अपने अधिकारों को बेहतर तरीके से समझ सकें और उन्हें प्रभावी रूप से उपयोग में ला सकें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!