(दुद्धी, सोनभद्र से नितेश कुमार की रिपोर्ट)
विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आज दिनांक 11 नवम्बर 2025 को उप निरीक्षक शेषनारायण पाण्डेय द्वारा महुली बैंक के पास तथा महुली फिल्म ग्राउंड में पहुंचकर मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।इस दौरान उपस्थित महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों —1090 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला सहायता), 102 व 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1098 (बाल सहायता), 101 (दमकल सेवा) तथा 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) — की विस्तृत जानकारी दी गई।अभियान के अंतर्गत पंपलेट वितरित कर नारी सुरक्षा, स्वावलंबन एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।उप निरीक्षक शेषनारायण पाण्डेय ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को हर क्षेत्र में सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है ताकि समाज में नारी सशक्तिकरण की भावना को और मजबूती मिले।
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक महुली बैंक व फिल्म ग्राउंड में उप निरीक्षक शेषनारायण पाण्डेय ने दी सुरक्षा संबंधी जानकारी


















Leave a Reply