Advertisement

मिशन शक्ति अभियान की गूंज: शिवम इंटरमीडिएट कॉलेज में छात्राओं ने सीखी आत्मरक्षा की राहत विंढमगंज पुलिस ने दिया नारी सशक्तिकरण का संदेश, बालिकाओं ने लिया सुरक्षा का संकल्प

 

 

(दुद्धी, सोनभद्र से नितेश कुमार की रिपोर्ट)विंढमगंज थाना क्षेत्र में चल रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत आज दिनांक 8 नवम्बर 2025 को उपनिरीक्षक शेषनारायण पाण्डेय एवं महिला कांस्टेबल ज्योति सोनकर ने महुली स्थित शिवम इंटरमीडिएट कॉलेज पहुँचकर छात्राओं को नारी सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के महत्व से अवगत कराया।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में जागरूकता की नई ऊर्जा देखी गई। पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं को बताया कि आज की नारी अब कमजोर नहीं, बल्कि समाज की रीढ़ है, जो हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है। इस अवसर पर छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों -1090 (महिला शक्ति हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1098 (बाल सहायता हेल्पलाइन), 101 (दमकल सेवा) तथा 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) — की विस्तृत जानकारी दी गई।पुलिस टीम ने छात्राओं के बीच पंपलेट वितरित कर आत्मरक्षा के गुर समझाए और उन्हें किसी भी विपरीत परिस्थिति में डरने के बजाय कानूनी अधिकारों का साहसपूर्वक प्रयोग करने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार की जागरूकता गतिविधियाँ उनके आत्मविश्वास को और मज़बूत करती हैं

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!