बे मौसम बारिश से धान की फसल तबाह,किसानों की मेहनत पर फिरा पानी।
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

सोनभद्र में से मौसम बारिश से विकास खण्ड नगवां में इन दिनों वे मौसम बारिश से धान की फसल तबाह हो गई है किसान की मेहनत पर पानी फिरता नजर आने लगा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाले सभी गावों में वे मौसम बारिश का सिलसिला जारी है।बीते दिन बुधवार की रात लगभग एक बजे से मुशला धार वर्षा होने से खेत खलिहानों में पानी भर गया है। जानकार बताते हैं कि ऐसी वर्षा लगभग पचास साल पहले हुआ करती थी जिसमें नदी नाले में पानी भर जाता था।
परंतु आज के समय में बे मौसम बारिश ने किसानों की नीद हराम कर दी है। किसानों के मेहनत पर पानी फिरता नजर आने लगा है।खेत तालाब बन गए हैं।सावन के महीने जैसा दृश्य दिखने लगा है।
बता दें यह महीना धान के काटने का है।किसान हीरालाल l पारसनाथ मौर्या और रामबली शर्मा आदि ने बताया कि इस महीने में धान तैयार है कुछ किसानों का धान मजदूरों से कटाई चालू हो गई थी परन्तु इंद्रदेव की बे मौसम बारिश से धान सड़ने के कगार पर पहुंच गए हैं। धान नीचे पानी उपर से वह रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस तरह का मौसम अभी दो तीन दिन तक रहेगा।
किसानों के चेहरे से मुस्कुराहट गायब होती दिख रही है रात दिन मेहनत कर खुश पसीना एक कर किसान अपनी फसल तैयार किया परंतु बे मौसम बारिश के कारण किसान लाचार हो गया है। भारी वर्षा के बीच हवा का तूफानी रुद्र रूप धान को तहस नहस कर दिया है।लगभग धान जमीन पर गिर गए हैं। जानकारों की मानें तो शेष बचा धान भी गीर जाएगा।















Leave a Reply