Advertisement

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी पहुँचे पांढुरना कृषि उपज मंडी, किसानों से की चर्चा

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी पहुँचे पांढुरना कृषि उपज मंडी, किसानों से की चर्चा

संवाददाता – धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – भारतीय किसान संघ के प्रांतीय पदाधिकारी बुधवार को पांढुरना कृषि उपज मंडी पहुँचे और स्थानीय किसानों से उनकी समस्याओं पर चर्चा की। संघ के पदाधिकारियों ने किसानों की परेशानियों को गंभीरता से सुना और मंडी प्रशासन से आवश्यक सुधार की मांग की।

किसानों ने बताया कि इस वर्ष मुंगफली की कीमतें भले ही संतोषजनक रही हों, लेकिन उपज कम होने के कारण उन्हें अपेक्षित लाभ नहीं मिल सका। कई किसानों ने कहा कि मंडी परिसर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है — न तो ठहरने की उचित व्यवस्था है और न ही पेयजल व भोजन की सुविधा उपलब्ध है।

साथ ही किसानों ने यह भी बताया कि तुलाई और बारदाने का खर्च भी उन्हें स्वयं उठाना पड़ता है, जिससे उनकी लागत और बढ़ जाती है।


भारतीय किसान संघ की प्रमुख मांगें

: मंडी परिसर में किसानों के ठहरने, पेयजल और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

: तुलाई एवं बारदाने का अतिरिक्त खर्च किसानों से न वसूला जाए।

:हमाली मजदूरी दरों की स्पष्ट जानकारी किसानों को दी जाए।

संघ के पदाधिकारियों ने मंडी के प्रभारी सचिव से मुलाकात कर इन विषयों पर चर्चा की। जब उनसे हमाली की दरों के बारे में पूछा गया तो सचिव जानकारी नहीं दे पाए। इस पर संघ के प्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई और व्यवस्थाओं को शीघ्र सुधारने की मांग रखी।

प्रभारी सचिव का आश्वासन

प्रभारी सचिव ने भारतीय किसान संघ को आश्वासन दिया कि मंडी परिसर में जल्द ही आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी और किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी

कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के

:- श्री तुलाराम जी, प्रांत संगठन मंत्री

:- श्री सरदार सिंह जी, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य

:- श्री पूरनलाल शर्मा जी, संभागीय संगठन मंत्री

:- श्री मोहन तिवारी जी, प्रांतीय उपाध्यक्ष

:- श्री राजकुमार जायसवाल, जिला अध्यक्ष

:- श्री प्रदीप खवसे, तहसील अध्यक्ष

:- श्री नीरज दुबे जी, जिला मंत्री

:- श्री निलेश कलसकर, जिला मीडिया प्रभारी

:- श्री देवीदास राउत, संरक्षक
सहित अनेक कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!