सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ-सवांददाता ब्यूरो चीफ
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवा दल ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की हैं। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा अध्यक्ष के रूप में राजेश मंडा को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व मंजूर अली दमामी को सौंपा गया है। जिला कार्यकारिणी में भी नई नियुक्तियां करते हुए आपदा समिति में सचिव पद पर शेरदास स्वामी और नानूराम मेघवाल को शामिल किया गया है। सभी नियुक्तियां प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अनुशंसा पर प्रदेश संगठक हेमसिंह शेखावत द्वारा की गई हैं। यह नियुक्तियां जॉन प्रभारी कमल कल्ला, संभाग प्रभारी विमल भाटी की स्वीकृति से तथा जिला प्रभारी लालजी गहलोत व केसराराम गोदारा के निर्देशन में की गईं। जिलाध्यक्ष रामनिवास गोदारा की अनुशंसा पर जिला कार्यकारिणी सूची प्रेषित कर ये दायित्व सौंपे गए हैं।प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की रीति-नीति के प्रति समय व सेवा समर्पित करने का आग्रह किया। जिला प्रभारी गहलोत व गोदारा ने भी सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष राजेश मंडा ने कर्तव्यनिष्ठा से सेवा करने का संकल्प लिया और संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।


















Leave a Reply